नए नियमों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप:दिवाली के एक दिन पहले भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

गूगल फ़ाइल फ़ोटो
  • क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का महाकुंभ यानी टी-20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। यह आठवां टी-20 वर्ल्ड कप है। 2007 से अब तक यह सिर्फ दूसरा मौका है जब लगातार दो साल में दो बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में ही UAE में सातवां वर्ल्ड कप खेला गया था। असल में पिछला टूर्नामेंट 2020 में ही होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे एक साल टालना पड़ा था। इससे पहले 2009 और 2010 में लगातार दो साल दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। टीम इंडिया अपना पहला मैच दिवाली के एक दिन पहले 23 अक्टूबर को खेलने वाली है।
    आइए, आपको इस मेगा टूर्नामेंट के बारे में वह सब कुछ बताते हैं जिन्हें जानने के बाद वर्ल्ड कप को लेकर आपके रोमांच में और भी इजाफा होगा। इनमें टूर्नामेंट में भारत का शेड्यूल, नए नियम, पॉइंट्स सिस्टम और ग्रुप की जानकारी शामिल हैं
    सबसे पहले मेजबान के बारे में जानते हैं…
    इस बार के टी-20 वर्ल्ड कप का होस्ट ऑस्ट्रेलिया है। टूर्नामेंट के सभी मैच ऑस्ट्रेलिया के सात अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। भारत सहित सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। अभी वार्मअप मैच खेले जा रहे हैं।

    कब तक चलेगा टूर्नामेंट
    इस बार वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने जा रही है। टूर्नामेंट का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सुपर-12 राउंड से उतरेगी।
    टीम इंडिया में
    भारत: अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रोहित शर्मा (कप्तान), हर्षल पटेल, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी को शामिल किया है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button