बीटेक कर रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • बैतूल। शहर के सदर उदय परिसर निवासी बीटेक कर रहे युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही गंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित पिता गुणवंतराव सराठकर (24) इंदौर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। हाल ही में वह घर आया जिसने घर के ही एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरूवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जिस समय युवक ने फांसी लगाई उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। जब युवक के माता पिता घर पहुंचे तो अमित फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक ने फांसी किस कारण से लगाई है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। युवक को पढ़ाई का टेंशन था या फिर और कुछ कारण से फांसी लगाई। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। शुक्रवार सुबह मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।
  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button