करवा चौथ पर पत्नी से पति ने किया हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वादा

अधीक्षक सिमाला प्रसाद के आदेशानुसार कोठी बाजार स्थित लल्ली चौक पर करवा चौथ के पर्व के मौके पर आमजन में हेलमेट के लगाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया। जहा एक नव विवाहिता द्वारा अपने पति की विधि विधान पूजा कर हेलमेट उपहार में मांगा और हमेशा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने का वादा किया है। इस दौरान थाना यातायात के स्टाफ द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अनाउंस मेंट करके लोगो से हेलमेट लगाने की अपील की नहीं लगाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।



