Betul Traffic Jam : बडोरा पर लगा महाजाम, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी 1 किलोमीटर से अधिक दूर तक वाहनों की लगी वाहनों की लंबी कतार

Betul Traffic Jam :  बैतूल बडोरा में जाम से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। हर दिन यहां जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। लोग जाम के कारण खासे परेशान है। शुक्रवार दोपहर को भी बडोरा में बड़ा जाम लग गया। बडोरा चौक से बैतूलबाजार मार्ग, आठनेर मार्ग और इधर बैतूल शहरी क्षेत्रीय मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर मार्ग पर लंबी कतार लग गई थी। मरीज लेकर जिला अस्पताल पहुंच रही एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। काफी देर तक एम्बुलेंस जाम में फंसी रही।

 

जाम इतना बड़ा लग गया था कि एम्बुलेंस को निकलने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। बताया जा रहा है कि मंडी में प्रवेश नहीं मिलने के कारण कई वाहन सडक़ किनारे खड़े थे। इसी दौरान 2-3 बड़े ट्रकों की एकसाथ आवाजाही हो गई। जिसके कारण लंबा जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति निर्मित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button