Betul News : जिला अस्पताल बैतूल से दो मोबाइल चोरी, चार्जिंग के दौरान कर दिया हाथ साफ

कई बार हो चुकी है चोरी की घटनाएं, अभी तक नही पकड़ाये आरोपी

Betul News : बैतूल जिला अस्पताल में मोबाईल चोरी की घटनाएं आम हो गई है। मंगलवार की रात को दो लोगों के मोबाईल फोन चोरी चले गए। फोन चार्जिंग पर लगाकर छोडऩे की लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। अस्पताल में कई बार अनाउंस किया जा रहा है कि मोबाईल संभालकर रखे इसके बावजूद भी फोन चोरी जा रहे है।

 

जानकारी के मुताबिक सारनी निवासी नरेश धुर्वे ने बताया कि वह अपने मरीज को लेकर जिला अस्पताल में आया। रात के समय मोबाईल चार्ज पर लगाया और वह सो गया था। अज्ञात व्यक्ति ने मोबाईल फोन चोरी कर लिया। जब नींद से जागा तो मोबाईल गायब था। इसकी सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मोबाईल फोन चोरी करने वाले की तलाश कर रही है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति का भी मोबाईल फोन चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है। मरीज के परिजन मोबाईल फोन चार्ज पर लगा देते है और सो जाते है इसका चोरी फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देते है। इसके पहले भी अस्पताल में मोबाईल फोन चोरी होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है, लेकिन अभी तक चोरी नहीं पकड़ाए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button