MP Weather : एमपी में रात में बढ़ी ठंड, अमरकंटक और इंदौर सबसे ज्यादा ठंडा, जाने आगामी दिनों कैसे रहेगा मौसम
प्रदेश के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम
MP Weather : जम्मू कश्मीर क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसका असर अब एमपी में भी दिखाई देने लगा है। रात के तापमान में गिरावट आने लगी है। इन दोनों अमरकंटक और इंदौर सबसे ज्यादा ठंड है। अमरकंटक के अनूपपुर का न्यूनतम तापमान 10.7, इंदौर का 11.2 , करौदी कटनी 11.3 , गिरवर 11.7 और पंचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री पर है।नवंबर के आखरी में बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर बढ़ सकते है। आधा नवंबर बीत गया लेकिन कड़ाके की ठंड नही है। केवल रात के समय ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तर भारत मे जितनी अधिक बर्फबारी होगी उसका असर एमपी में भी दिखाई देगा।




