Betul Traffic Jam : त्यौहारी सीजन में जाम से थमा शहर, यातयात व्यवस्था की खुल रही पोल

बडोरा से लेकर गंज, कोठीबाजार और कॉलेज चौक पर महाजाम लगा

Betul Traffic Jam :  बैतूल में दीपावली जैसे महाजाम पर्व पर शहर में जगह-  जगह जाम की स्थति निर्मित हो रही है। जाम से ऎसा लग रहा कि पूरा शहर थम सा गया है।  बडोरा में  घण्टो तक महाजाम लग गया था। सैकड़ो वाहन जाम में फंसे रहे। बडोरा में जाम लगना रोज की कहानी बन गया है। इधर शुक्रवार शाम को कालेज चौक पर भी बड़ा जाम लग गया। काफी देर तक जाम की स्थति बनी रही। गंज में भी पल पल पर जाम लग था। इधर कोठीबाजार में भी जाम से हाल बेहाल था। दीपावली के लिए बनाए गए यातयात प्लान पूरी तरह से फेल हो गया।धनतेरस पर यातयात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। अभी दीपावली पर्व तो बाकी है।
कुछ दिन पहले ही पुलिस ने यातयात व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए थे। पुलिस की पहले से प्लानिंग होने के बावजूद भी ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। कई जगह तो पुलिस कर्मी नदारद दिखाई दिए। जाम के कारण लोगो को परेशान होना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button