Betul Power Cut : 03 नवम्बर 2026 को बैतूल शहर के इन क्षेत्र में रहेगी बिजली कटौती

4 घंटे तक लोगो को करना पड़ेगा परेशानी का सामना,रामनगर फीडर का मेंटेनेंस कार्य होगा

Betul Power Cut :  बैतूल  बिजली कंपनी द्वारा 3 नवंबर को 33 /11 केव्ही कोसमी उपकेंद्र से निर्गमित 11 केव्ही रामनगर फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही रामनगर फीडर के गर्ग कॉलोनी, अचलपुर नाका, रामनगर, पटवारी कॉलोनी, जयप्रकाश वार्ड, उदय परिसर, डॉन बास्को, खाखरा जामठी आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

कटौती से लोग होंगे परेशान

बिजली कटौती से लोगो को 4 घंटे तक परेशान रहना होगा। बिजली संबंधित कामकाज प्रभावित होंगे। बार- बार कटौती के कारण लोग परेशान है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button