MP Weather Today : मध्य प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने आगामी 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
नई चक्रवर्ती संरचना बनने से बदलेगा मौसम, कई जिलों में गिरा रात का तापमान
MP Weather Today : बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से नया चक्रवात तूफान बनने जा रहा है । इसका असर आगामी 3 नवंबर से दिखाई देगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना बनी है।अब तक चक्रवर्ती तूफान अनर्ब का असर देखने को मिला अब एक बार फिर नई चक्रवातीय संरचना बन रही है।
गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मेहर, पांढुर्णा गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है।
2 नवंबर को बारिश की संभावना
आगामी 2 नवंबर को मध्य प्रदेश के सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी ,जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में बारिश की संभावना बनी है।
3 नवंबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
आगामी 3 नवंबर को मध्य प्रदेश के झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदा पुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना ,पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, रीवा ,मऊगंज तो कहीं- कही तेज तो कही मध्यम बारिश की संभावना है।



