Betul Chain Snatching : महिला के गले से मंगलसूत्र खींचकर भागे बाइक सवार बदमाश, पुलिस घटना की जांच में जुटी

Betul Chain Snatching: Bike-borne miscreants snatch 'mangalsutra' from a woman's neck and flee; police are investigating the incident.

Betul Chain Snatching :  बैतूल जिले के मुलताई  में चोरियों की घटना से जहां पहले ही लोगों में रोष व्याप्त है वहीं स्टेशन रोड पर गुरुवार रात महिला के गले से बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से मंगलसूत्र खींचकर भाग गये है। बताया जा रहा है कि  कुसम अग्रवाल मंदिर से लौट रही थी इसी दौरान स्टेशन रोड पर हनी किराना के पास बाइक पर सवार दो युवक पास पहुंचे तथा मंगलसूत्र खींच कर फरार हो गए।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें पहले युवक महिला के पास से आगे जाते हैं जिसके बाद वापस आकर तेजी से गले से मंगलसूत्र खींच कर निकल जाते हैं जिस पर महिला चिल्लाती है कि वो मंगलसूत्र ले गए। घटना की शिकायत कुसुम अग्रवाल द्वारा पुलिस से की गई है। पुलिस घटना की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button