Betul Nursing Officer Suspended :नवजात शिशु की मृत्यु के प्रकरण में लापरवाही पर नर्सिंग ऑफिसर निलंबित , सीएमएचओ की कार्रवाई
Betul Nursing Officer Suspended: Nursing officer suspended for negligence in a case involving the death of a newborn; action taken by the CMHO.
Betul Nursing Officer Suspended : बैतूल शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में नवजात शिशु की मृत्यु से संबंधित शिकायत के मामले में की गई जिला स्तरीय जांच के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि श्री कन्हैया बामने द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में उपचार के दौरान कथित लापरवाही के कारण नवजात शिशु की मृत्यु होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिला स्तरीय दल द्वारा प्रकरण की जांच में दोषी पाई गई श्रीमती सोनू बचले विजयकर नर्सिंग ऑफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही जिला बैतूल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ।
साथ ही डॉ.अभिषेक भलावी चिकित्सा् अधिकारी के द्वारा प्रकरण में चिकित्सकीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए प्रस्ता व वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



