Betul News : तीन दिन से लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप
Betul News: Body of a teenage girl, missing for three days, found in a well; fear spreads over suspected abduction.
Betul News : बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया निवासी 17 वर्षी किशोरी का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किशोरी 21 अक्टूबर से घर से लापता थी। परिजनों ने तलाश के बाद 23 अक्टूबर को आमला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका भी जताई थी।थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर के अनुसार, किशोरी 21 अक्टूबर को दोपहर में घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर 23 अक्टूबर को पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को घर से करीब एक किलोमीटर दूर गांव के कुएं में किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताए जाने के बीच किशोरी का शव कुएं में मिलना मामले को गंभीर बना रहा है। हालांकि, अभी तक अपहरण या किसी अन्य आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



