Betul Hanging News : युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, घर मे फंदे पर लटका मिला शव

Betul: Man commits suicide by hanging; body found suspended from a noose at home.

Betul Hanging News :  बैतूल गंज थाना क्षेत्र के हमलापुर में एक युवक ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय आकाश ने अज्ञात कारण से घर में ही फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।

मृतक का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में फांस लगाने का कारण सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button