MP Weather Alert : MP Weather Alert : एमपी के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने आगामी चार दिन कैसे रहेगा मौसम
MP Weather Alert: Rain alert for 23 districts in MP; find out what the weather will be like over the next four days.
MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में दो चक्रवर्ती संरचना बनने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 23 जिलों में बारिश की संभावना बनी है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के समाचार मिले है। इंदौर, उज्जैन ग्वालियर चंबल जबलपुर संभागों में कभी-कभी वर्षा दर्ज की है। मौसम विभाग ने आगामी 22 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।इन जिलों में बारिश का अलर्ट
विदिशा, राजगढ़, अलीराजपुर ,झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर कला, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर जिले में घर चमक के साथ बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
19 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश की संभावना
शिवपुरी, अशोक नगर, गुना, आगर मालवा, राजगढ़, उज्जैन ,शाजापुर, देवास, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जिले में बारिश की संभावना बनी है।
20 अक्टूबर को इन जिलों में बरसेगा पानी
मौसम विभाग में 20 अक्टूबर को रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, बैतूल में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।



