Betul Crime News : वन विभाग कर्मचारियों से मारपीट करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार ,2 कुल्हाड़ी एवं 3 डंडे जप्त
Betul Crime News: 5 accused arrested for assaulting Forest Department employees; 2 axes and 3 sticks seized.
Betul Crime News : थाना सारणी पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं डंडे जप्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक 3 अक्टूबर 2026 को वन विभाग के कर्मचारी दक्षिण खापा बीट, कक्ष क्रमांक आरएफ-334 में गश्त कर रहे थे। इस दौरान कैम्पा मद से लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए वृक्षारोपण स्थल पर 20-25 भैंसें चरती हुई मिलीं, जिससे पौधों को नुकसान हो रहा था।वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा भैंसों को वृक्षारोपण क्षेत्र से हटाने एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान से बचाने की बात कहने पर कुछ ग्रामीणों द्वारा विवाद किया गया। आरोप है कि इसके बाद अन्य लोग डंडे एवं कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सारणी में धारा 296(b), 115(2), 118(1), 351(2), 191(2), 191(3), 121(1), 132 बीएनएस तथा धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(व्हीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
5 आरोपी गिरफ्तार
1. गोरेलाल पिता अम्मीलाल यादव, उम्र 60 वर्ष, निवासी राजेगांव खापा, थाना सारणी।
2. विनोद उर्फ पिंटु पिता गौरेलाल यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी राजेगांव खापा, थाना सारणी।
3. दुर्गेश पिता पूरन यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजेगांव खापा, थाना सारणी।
4. अर्जुन पिता बलीराम यदुवंशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी राजेगांव खापा, थाना सारणी।
5. तुलसीराम पिता गोरेलाल यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी राजेगांव, थाना सारणी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जप्त सामग्री
• कुल्हाड़ी – 02
• डंडे – 03
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके तथा आरक्षक मोहित भाटी, जितेन्द्र मोरे, देवलाल धुर्वे एवं मोनू उईके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



