Betul News : कलेक्टर को स्कूल में अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रभारी प्राचार्य को निलंबित करने के निर्देश

Betul News: Collector orders suspension of acting principal after finding mismanagement at the school.

Betul News : बैतूल  कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने शनिवार को शासकीय माध्यमिक शाला लाखापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने प्रभारी प्राचार्य से विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या तथा उनकी उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान एवं शैक्षणिक स्तर को परखा। साथ ही विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य के संबंध में चर्चा करते हुए पूछा कि वे आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बिजली एवं पंखों की व्यवस्था नहीं होने, परिसर में गंदगी पाए जाने तथा शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने के साथ ही शैक्षणिक कार्य भी अपेक्षित स्तर का नहीं पाया गया। विद्यालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने प्रभारी प्राचार्य श्री तारा सिंह धुर्वे को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button