MP News : उज्जैन में मस्जिद तोड़ने को लेकर विवाद, पथराव के बाद पुलिस किया लाठीचार्ज

MP News: Dispute over mosque demolition in Ujjain; police resort to lathi-charge following stone-pelting.

MP News :  सिहस्थ को लेकर उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है।  सोमवार को शाही मस्जिद का एक हिस्सा हटाने की कार्यवाही के दौरान बवाल मच गया। कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने चक्का जाम किया इस दौरान कुछ उपद्रवियों में पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। लाठी भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। भीड़ को तीतर बितर करने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस ने सभी से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि लोग किसी के भी बहकावे में ना आए। किसी ने शासकीय कार्य को बाधित किया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

भोपाल में भी पुलिस अलर्ट

उज्जैन में हुए विवाद के बाद भोपाल में भी पुलिस अलर्ट है। संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। पुलिस हर हरकत पर नजर रख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button