Betul Crime News :  Betul Crime News : कोतवाली पुलिस ने मोबाइल एवं पर्स लूट की घटना में फरार को किया गिरफ्तार

Betul Crime News: Kotwali Police have arrested a fugitive involved in a mobile phone and purse robbery.

Betul Crime News :  थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लूट की घटना में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 14 सितंबर 2026 को फरियादी पूरनचंद पिता करोड़ी लाल मांझी, उम्र 37 वर्ष, निवासी अमरावत कला, तहसील वाड़ी, थाना वाड़ी, जिला रायसेन, हाल निवासी गौठाना, बैतूल द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 13 सितंबर की रात्रि करीब 09:00 बजे वह रानीपुर से गौठाना बैतूल अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 38 MG 4538 से आ रहा था। चिखलार गांव से आगे भीलवाटेक के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल एवं पर्स, जिसमें 6,000 रुपये नगद रखे थे, लूट लिए।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 126(2), 115(2), 309(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
24 सितंबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी शिव उर्फ शिवा बानखेड़े पिता राम बानखेड़े, उम्र 25 वर्ष, निवासी दुर्गा वार्ड,  कॉलोनी, बैतूल खंजनपुर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी के कब्जे से फरियादी से लूटा गया नीले रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल एवं लूट की नगदी में से 700 रुपये बरामद कर विधिवत जब्त किए गए। आरोपी को  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जप्त सामग्री
1. नीले रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल, कीमत लगभग 10,000 रुपये।
2. नगद 700 रुपये।
 सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक 143 दिनेश निमोदा, प्रधान आरक्षक 88 योगेश परते, आरक्षक 302 अमरदास मढ़ानी, आरक्षक 528 महेश नगदे एवं आरक्षक 607 सूर्यकांत बड़खाने की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button