Actor Mushtaq Khan Death : कईं सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड अभिनेता मुस्ताक खान का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अभिनेता के बिजनेस पार्टनर शिवम ने निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि अभिनेता मुस्ताक खान पिछले 5 वर्षों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि इस बीमारी से वे ठीक हो चुके थे लेकिन बीमारी फिर लौट गई। अभिनेता को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया था। 24 सितंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
कोई सुपरहिट फिल्मों में कर चुके हैं काम
अभिनेता मुस्ताक खान वेलकम, आशिकी, सड़क, साथी, क्रांतिवीर, राजा, मेजर साहब, और मन, हम हैं राही प्यार के, आशिकी, ग़दर एक प्रेम कथा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने लगभग 250 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इन्होंने फिल्मों के अलावा कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया है।
मध्य प्रदेश में हुआ था जन्म
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर गाँव में 31 दिसंबर 1969 में जन्मे मुस्ताक खान अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने गांव से निकलकर मुंबई में कोई सुपरहिट फिल्मों में काम करते अपनी पहचान बनाई। अभिनेता ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 1980 की फिल्म थोड़ी सी बेवफाई से कैरियर की शुरुआत की थी।