Betul Crime News : पत्नी के बारे में आपत्तिजनक बातें की तो कुल्हाड़ी से हमला कर नौकर की कर दी थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: Servant murdered with an axe after making objectionable remarks about the wife.

आरोपी की फ़ोटो

Betul Crime News :   थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को फरियादी तुलसीराम पिता बाका परते, उम्र 63 वर्ष, निवासी ग्राम निपानिया थाना झल्लार द्वारा थाना बैतूल बाजार में सूचना दी गई कि ग्राम सरण्डई स्थित उनके सास-ससुर के घर में कार्य करने वाला नौकर नेहरू उईके पोला पर्व के दिन से लापता है। तलाश के दौरान 13 सितंबर  को घर के पास करेले की बेल में नेहरू उईके मृत अवस्था में मिला।
सूचना पर थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा  धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, साक्षियों एवं परिजनों के कथन तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक की मृत्यु सिर पर धारदार हथियार से आई चोटों के कारण होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध  धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वैज्ञानिक साक्ष्यों से जांच को मिली दिशा

घटनास्थल गांव से लगभग 01 किलोमीटर दूर दुर्गम क्षेत्र में स्थित था तथा वहां पहुंचने के लिए समुचित मार्ग भी उपलब्ध नहीं था। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता से विवेचना की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया अपराध

विवेचना के दौरान संदेही मुंदू मर्सकोले पिता रामू मर्सकोले, उम्र 73 वर्ष, निवासी ग्राम सरण्डई* से मृतक नेहरू उईके की हत्या के संबंध में गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पोला पर्व के दिन नेहरू उईके शराब के नशे में उसकी पत्नी के संबंध में आपत्तिजनक बातें कर रहा था तथा उससे भी गलत तरीके से बात कर रहा था। इससे आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से नेहरू के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
आरोपी के कथन के आधार पर उसके मेमोरेंडम की तस्दीक की गई तथा आरोपी द्वारा घर से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी निकालकर पेश करने पर उसे विधिवत जब्त किया गया। आरोपी मुंदू मर्सकोले पिता रामू मर्सकोले, उम्र 73 वर्ष, निवासी ग्राम सरण्डई को विधि अनुसार गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के आधार एवं कारण से अवगत कराया गया तथा परिजनों को सूचना दी गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम बैतूल, उपनिरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर, उपनिरीक्षक विनोद मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक 431 अरुण लौवंशी, प्रधान आरक्षक 216 मुकेश पवार, आरक्षक 666 कमल चौरे, आरक्षक 174 माखन पाल, आरक्षक 659 गौरव धुर्वे एवं आरक्षक विवेक गाडगे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button