MP Weather Update : इस तारीख से शुरू होगी मानसून की विदाई, एमपी में भारी बारिश का अलर्ट नही
MP Weather Update: Monsoon withdrawal to begin from this date; no heavy rain alert for MP.
MP Weather Update : अब देश से मानसून की वापसी की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 19 सितंबर, 2026 के आसपास परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं। सितंबर के अंतिम सप्ताह मध्य प्रदेश से भी मानसून की विदाई होना शुरू हो जाएगी। एमपी में अगले 24 घंटे के दौरान किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, गैहर, पांढुर्णा में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी है।
लोकल सिस्टम बनने पर होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून वापसी के बाद लोकल स्तर पर कोई नए सिस्टम एक्टिव होने की स्थिति में ही बारिश होगी। अन्यथा भारी बारिश की संभावना नहीं है।
बैतूल में अब तक हुई बारिश की स्थिति




