Betul News : जुए के अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, 19 जुआरियों को किया गिरफ्तार
Betul News: Police raid gambling dens; 19 gamblers arrested.

Betul News : थाना मुलताई पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 13 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर नेहरू वार्ड मुलताई स्थित नागदेव मंदिर के बाजू वाली गली में बनी टपरी पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से 06 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों एवं जुआ फड़ से कुल ₹1,225/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 770/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियों को पृथक-पृथक सूचना नोटिस तामील कर माननीय न्यायालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. धनराज पिता डोंगा प्रजापति, उम्र 40 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड, मुलताई।
2. गोविंद उर्फ गुड्डू पिता प्रहलाद साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी नेहरू वार्ड, मुलताई।
3. सुरेन्द्र पिता हरि विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड, मुलताई।
4. नरेन्द्र पिता हरि विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड, मुलताई।
5. ऋषि पिता जुगल साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड, मुलताई।
6. आसिफ पिता मो. अव्वास सिंघानिया, उम्र 48 वर्ष, निवासी पटेल वार्ड, मुलताई।
पुलिस टीम की भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, प्र.आर. गजराज सिंह तथा आरक्षक विवेक, नरेन्द्र कुशवाह, प्रिंश अहिरवार, सेवाराम पवार, गोपाल परिहार एवं अरविंद पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
सारणी पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई
थाना सारणी पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 15 सितंबर 2026 को रात्रि लगभग 01:15 बजे थाना सारणी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बगडोना स्थित सपरा पेट्रोल पंप के पीछे कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
मौके से कुल 07 व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं कुल ₹26,640 नगद राशि जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना सारणी में अपराध क्रमांक 330/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. दीपक पिता महंगू पवार, उम्र 41 वर्ष, निवासी शोभापुर
2. पिन्टू पिता श्याम मालवीय, उम्र 48 वर्ष, निवासी बगडोना
3. सुनील पिता फूलचंद मोहबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी बगडोना
4. राकेश पिता भैयालाल आहके, उम्र 36 वर्ष, निवासी बगडोना
5. शमशेर खान पिता शरीफ खान, उम्र 43 वर्ष, निवासी शोभापुर
6. सलीम पिता गफ्फार मियाँ, उम्र 52 वर्ष, निवासी बगडोना
7. मोन्टी पिता गनाराम भलावी, उम्र 41 वर्ष, निवासी शोभापुर सभी आरोपियों के पास से ₹26,640 नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किये है।
प्रकरण में सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उइके, सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल इरपाचे, आरक्षक रविमोहन, राकेश करपे एवं सैनिक सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चोपना पुलिस 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार
थाना चोपना पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि शाक्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शांतिपुर 1 स्थित श्मशान के बाजू में बने शेड पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से 06 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों एवं जुआ फड़ से कुल ₹1510/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियों को पृथक-पृथक सूचना नोटिस तामील कर माननीय न्यायालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. अरुण पिता रंजीत मंडल उम्र 43 वर्ष निवासी शांतिपुर 1
2. दिजेश पिता देवेंद्र मंडल उम्र 43 वर्ष निवासी शांतिपुर 1
3. प्रदीप पिता दुलाल कुंडू उम्र 37 वर्ष निवासी शांतिपुर 1
4. अश्विनी पिता आशुतोष राय उम्र 39 वर्ष निवासी शांतिपुर 1
5. रामपाल पिता झनकिया भोरसे उम्र 39 वर्ष निवासी सिवनपाट
6. सुदेव पिता सुभाष सरदार उम्र 30 वर्ष निवासी शांतिपुर 1
पुलिस टीम की भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि शाक्य, सउनि विनोद इवने, प्र.आर. बसंत मर्सकोले, तथा आरक्षक विवेक, प्रवेश, नितेश की सराहनीय भूमिका रही।



