Betul Power Cut : जरूरी सूचना, 5 सितंबर 2026 को बैतूल शहर के इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद
Betul Power Cut: Important Notice – Power supply will be suspended in these areas of Betul city on September 5, 2026.
Betul Power Cut : बैतूल बिजली कंपनी द्वारा 5 सितंबर को 33/11 केव्ही हमलापुर उपकेंद्र के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते हमलापुर उपकेंद्र से निर्गमित समस्त 11 केव्ही फीडर पर प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को 33/11 केव्ही हमलापुर उपकेंद्र के नवीनीकरण के चलते खंजनपुर के दुर्गा वार्ड कत्तलढाना, डिपो रोड, विकास नगर, गोयल फैक्ट्री, माचना नगर, अर्जुन वार्ड आदि क्षेत्र तथा कालापाठा के लोहिया वार्ड मैं बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसके अलावा चुन्नीढाना, राजेन्द्र वार्ड, सिविल लाईन, सजंय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
इसी प्रकार गंज के आबकारी, सिन्धी कालोनी, देना बैंक, लोहिया वार्ड, तेल टंकी, लक्की सेंटर, कांतिशिवा टाकीज, सेन्ट्रल बैंक, एसबीआई बैंक, मैकेनीक चौक, अग्रवाल पेट्रोल पम्प, बीजेपी कार्यालय, डॉ. मुले गुरूद्वारा रोड, हाथी नाला, डॉ. लश्करे, बीएसएनएल ऑफिस, पुलिस क्वाटर हॉउसिंग बोर्ड गंज, महाराष्ट्र बैंक आदि क्षेत्र तथा ग्रीन सीटी के विनोबा नगर, विवेकानंद वार्ड, भग्गूढाना, खादी उद्योग के पास, ग्रीन सीटी, माचना नगर, हमलापुर चौक, फारेस्ट ट्रेनिंग सेन्टर, जजेस कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी उन्होंने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।



