Betul News Today : बैतूल जिले के सारणी स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के स्कूल में छात्राओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की जाने का मामला सामने आया है छात्राएं और एबीपी कार्यकर्ताओं ने सारणी थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए। इस मामले में शिक्षक पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सारणी के शासकीय कन्यशाला में छात्रों के साथ शिक्षक द्वारा और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक सुनील चौधरी द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की है। शिक्षक की हरकत से आक्रोशित छात्राएं गुरुवार दोपहर को सीधे थाने पहुंच गई।
जानकारी मिलते ही एबीवीपी के छात्र भी पहुंच गए हो जहां थाने के सामने जमकर नारेबाजी हुई। यह मामला 15 अगस्त का बताया जा रहा है। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक सुनील चौधरी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जयपाल इवनाती बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही सच सामने आएगा। इधर शिक्षक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है।