MP News : एमपी में प्रतिवर्ष बढ़ रहे कैंसर के मरीज, मौतों के चौकाने वाले आंकड़े आये सामने

MP News: Cancer patients are increasing every year in MP, shocking death figures have come to light.

Oplus_131072

MP News : मध्य प्रदेश में तेजी से कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। कैंसर से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा है। मध्य प्रदेश में भी चौंकाने वाले कैंसर के मामले सामने आए हैं। संसद में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 5 वर्ष के भीतर कैंसर से मौतों का आंकड़ा 10% बढ़ गया है। मध्य प्रदेश में वर्ष 2024 में 86124 और वर्ष 2025 में 88297 कैंसर के मरीज सामने आए हैं।

मौत की संख्या भी बढ़ने लगी

आईसीएमआर की रिपोर्ट के आधार पर संसद में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 2024 में 47494 और वर्ष 2025 में 48694 मरीजों की कैंसर से मौत हो गई है। पिछले 5 वर्ष की बात की जाए तो मौतों का आंकड़ा प्रतिवर्ष बढ़ते जा रहा है। कैंसर बढ़ाने का मुख्य कारण खराब जीवनशैली को बताया जा रहा है। सरकार कैंसर को लेकर लोगों को जागरुक कर रही है इसके बावजूद भी आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button