Liquor News : सुरा प्रेमियों के लिए खबर, बदल जाएगा व्हिस्की और रम का टेस्ट, यह होने वाला है बदलाव
Liquor News: News for liquor enthusiasts—the taste of whisky and rum is set to change; here is the upcoming shift.
Liquor News : सुरा प्रेमियों के लिए एक खबर सामने आई है दुनिया की जाने-माने कंपनी डियाजियो ने भारत की मशहूर शराब व्हिस्की और रम में बदलाव करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में कुछ राज्यों में डियाजियो और अन्य कंपनियों के ब्रांड पर बैन लगा दिया था। रेगुलेटर का आरोप था कि इस ड्रिंक में लेबल पर गलत जानकारी दी जा रही है। इसमें अनुचित तरीके से फ्लेवर मिलाये जा रहे हैं जो कि नियमों के खिलाफ था।अब जानकारी यहां मिली है कि डियाजियो अब अपनी शराब ड्रिंक में एक्स्ट्रा फ्लेवर न मिलने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद फूड रेगुलेटर ने बैन हटाने की बात कही है। कुल मिलाकर व्हिस्की और रम का टेस्ट पूरी तरह से बदल जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस शराब की मध्य प्रदेश में ज्यादा डिमांड है।


