MP Weather Update : एमपी के 5 जिलों में आतिभारी, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
MP Weather Update: Heavy rain in 5 districts of MP, heavy rain alert in 9 districts

MP Weather Update : नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण मध्य प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। बुधवार को जारी एडवाइजरी के मुताबिक सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, मैहर आतिभारी बारिश की संभवना बनी है। 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
भारी बारिश का अलर्ट
एमपी के सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, जबलपुर, मंडला, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना बनी है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

झंझावात और वज्रपात की संभावना
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, निवाड़ी, पांढुर्णा जिले में झंझावात, वज्रपात की और कही-कही बारिश संभावना बनी है।
बैतूल में 21 इंच पर पहुंच बारिश का आंकड़ा
पिछले 24 घंटे के दौरान बैतूल के कुछ ब्लाकों में हल्की बारिश हुई है। अब जिले में कल बारिश का आंकड़ा 21 इंच पर पहुंचा है। पिछले वर्ष अब तक कुल 25 इंच बारिश हो चुकी थी।



