ITARSHI PENCHVALLEY EXPRESS FIRE : पैसेंजर एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा तफरी, कई लोगो को सुरक्षित निकाला

ITARSHI PENCHVALLEY EXPRESS FIRE: Fire breaks out in a coach of the passenger express, causing panic among passengers, many people evacuated safely.

Oplus_131072

ITARSHI PENCHVALLEY EXPRESS FIRE:  नैनपुर से इंदौर जा रही पेंचवैली एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर  निकाला गया। मिली जानकारी के मुताबिक  पेंचवैली एक्सप्रेस के बी2 एसी कोच में पोला पत्थर स्टेशन के पास बुधवार तड़के लगभग सुबह 4 बजे आग लग गई। सुबह होने के कारण कई यात्री गहरी नींद में थे। बोगी से धुआं देख यात्री घबरा गए। चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। यात्री सामान छोड़कर भागने लगे।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची बोगी से लगभग 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकल गया। अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई गई। ट्रेन लगभग 1 घंटे तक जंगल क्षेत्र में खड़ी रही है। जांच के बाद ट्रेन को इटारसी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इटारसी पर कोच बदला गया। घटना से यात्रियों को रेल सफर करने में असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि इस घटना से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button