MP Bus Fare Hike : जल्द बढ़ने वाला है यात्री बस का किराया, जाने कितनी होगी बढ़ोतरी
MP Bus Fare Hike: Passenger bus fares are set to rise soon; find out how much the increase will be.
MP Bus Fare Hike : मध्य प्रदेश में जल्द ही आम लोगों पर महंगाई की मार देखने को मिलने वाली है। यात्री बसों के किराए में बढ़ोतरी होने वाली है। जल्दी ही इसको लेकर एक अधिसूचना भी जारी होने वाली है। यह अधिसूचना इसी माह परिवहन विभाग द्वारा जारी की जाएगी।बस आपरेटरों की मंत्रालय में बैठक
जानकारी के मुताबिक सोमवार को मंत्रालय में बस ऑपरेटर की बैठक हुई जिसमें किराया में बढ़ोतरी सहित 7 मांगों को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के अलावा मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के महामंत्री जयकुमार जैन उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू मौजूद थे।
यह रखी किराए में बढ़ोतरी की मांग
जानकारी के मुताबिक बस आपरेटरों की किराया में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की। बस ऑपरेटर ने ढाई रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया में बढ़ोतरी की मांग रखी है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि कराया बोर्ड की बैठक के अनुसार इसमें वृद्धि करने का निर्णय ले चुके हैं जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर अवगत कराया जाएगा।
Tags
Bus Fare Increased in MP Bus Travel Gets Costlier Higher Bus Fares in MP MP Bus Fare Hike mp news hindidi MP Transport Update Public Transport Fare Hike एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ एमपी में बढ़ेगा बस किराया एमपी बस किराया बढ़ा बढ़ेगा किराया MP Bus Fare Hike Bus Travel to Get Costlier in MP MP Bus Fare Increased यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ बस सफर होगा महंगा



