Betul Crime News : एक ही रात में पांच मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना, घटना से लोगों में आक्रोश

Betul Crime News: Thieves target five temples in a single night, people angry over the incident

Betul Crime News :  बैतूल जिले के भैंसदेही ब्लाक में अज्ञात चोरो ने एक ही रात में पांच मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

इन मंदिरों को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार चोरो ने भैसदेही के शिव मंदिर, देवी मंदिर, चिचोलाढाना के दुर्गा मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर सहित एक अन्य मंदिर शामिल है। चोरो ने मंदिरों के दान पेटी से नगदी सहित अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिए है।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button