Betul Crime News : बोरदेही पुलिस की बड़ी सफलता ,9 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में ₹10000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: Major success for Bordehi Police; accused carrying a ₹10,000 reward arrested in connection with a sensational ₹9 lakh robbery.
Betul Crime News : जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बोरदेही क्षेत्र में हुई 9 लाख रुपये की लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए पूर्व मे पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था । वारदात की षड्यंत्र रचने वाले सरगना देवा इवने को फोन से रुपए बैंक से लेने जाने के एवं लोकेशन की जानकारी दी गईं |घटना का विवरण
20 मई 2026 को फरियादी विक्की साहु की दुकान के पास आरोपी की दुकान होने से विक्की साहू और प्रदीप झरवडे दोनों की बातें सुनकर वारदात का षड्यंत्र रच रहे देवा इवने को फोन पर पैसे लेने आमला जाने की बात, मोटरसाइकिल,पीड़ित प्रदीप झरवडे का हुलिये एवं निकलने की जानकारी दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी गणों द्वारा पीड़ित का पीछा कर वारदात को अंजाम दिया गया
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह एवं डीएसपी महिला सेल श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
थाना बोरदेही में धारा 309(6), 304(2), 3(5) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने आरोपी देवानंद उर्फ देवा इवने पिता शिवसिंह इवने उम्र 38 साल , निवासी घाना उमरी, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा निवासी है।
पूर्व से गिरफ्तार
1. रामकुमार उर्फ मोहित पिता मदन यदुवंशी, उम्र 18 वर्ष 05 माह, निवासी नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।
2. गोविन्द पिता दुर्गेश टांडेकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।
3. शिवराम उर्फ नान्हू पिता मंगलू बन, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोरखपुर, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।
4. दुर्गेश पिता खज्जू सोनवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोरखपुर, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।
5. कमलेश उर्फ मनीष पिता रघुनाथ यदुवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिंदरई, थाना नवेगांव, जिला छिंदवाड़ा।
6. सुशील पिता मदन यादव उम्र 31 साल निवासी ग्राम हथनोरा थाना बोरदेही जिला बैतूल
आदतन अपराधी है मुख्य आरोपी आधा दर्जन से अधिक मामले हैं पंजीबद्ध
मुख्य आरोपी देवानंद पिता शिव सिंह के विरुद्ध थाना मुलताई में हत्या एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में, थाना बोरदेही में चोरी, नकबजनी एवं थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा में चोरी, लूट एवं जुआ एक्ट के तहत विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी थाना नवेगांव का निगरानी बदमाश भी है।
महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक राधेश्याम वट्टी (थाना प्रभारी बोरदेही), सउनि. हरिराम डडोरे , प्र.आर. अनिल धुर्वे , आर. रोहन उईके , म.आर. आरती पवार, आर. भगवान दास जावरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही |
आमजन से अपील
बैतूल पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बड़ी नकद राशि लेकर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। बैंक से अधिक राशि निकालने की स्थिति में संभव हो तो अन्य व्यक्ति को साथ रखें तथा संदिग्ध व्यक्तियों या वाहनों द्वारा पीछा किए जाने की आशंका होने पर तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को सूचना दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देकर अपराधों की रोकथाम में सहयोग करें। यह शीर्षक समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों के लिए प्रभावी रहेगा तथा पुलिस की त्वरित कार्रवाई को प्रमुखता से प्रदर्शित करेगा।



