Datia By-Election 2026 : दतिया उप चुनाव में 71.26 प्रतिशत वोटिंग, पिछले चुनाव से 9 प्रतिशत कम, 3 अगस्त को मतगणना

Datia By-Election 2026: 71.26% voter turnout in Datia by-election—9% lower than the previous election; vote counting on August 3.

Datia By-Election 2026 : मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में पिछली बार की अपेक्षा इस बार कम वोटिंग हुई है। वोटिंग कम होने के बाद लोग अलग-अलग कयास लगा रहे है। जानकारी के मुताबिक उप चुनाव में 71.26 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पिछले चुनाव की अपेक्षा 9 प्रतिशत वोटिंग कम होने की जानकारी सामने आई है। 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है।

उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच कड़ा मुकाबला है। उपचुनाव के लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता शामिल है। भाजपा- कांग्रेस सभी अपने अपने जीत के दावे कर रहे है। उल्लेखनीय है कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारती ने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को 7 हजार 742 मतों से हराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button