MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आकाशी बिजली गिरने की संभावना

MP Weather Alert: Warning of heavy rain in a dozen districts of Madhya Pradesh, possibility of lightning

MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश में रिमझिम बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है । मंगलवार को बैतूल में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी था। अगले 24 घंटे के दौरान अनुपपुर, कटनी, मंडला, रायसेन, नर्मदापुरम, बेतूल सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट जिले में भारी बारिश और झंझावात का अलर्ट जारी किया है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

इन जिलों में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, पांढुर्णा जिले में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button