Betul News : 25 स्कूली बसों पर जुर्माना, नहीं मिले अग्रिशमन यंत्र, पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष जाँच अभियान
Betul News: Fines imposed on 25 school buses for lacking fire extinguishers; police conducting a special inspection drive.
Betul News : बैतूल सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत स्कूली बसों की संघन चैकिंग की जा रही है। नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चैकिंग अभियान के तहत स्कूली बसों की जांच की जा रही है। यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन ने बताया कि अभियान के तहत अब तक कुल 50 बसों की जांच हुई, जिसमें 25 स्कूली बसों में अग्रिशमन यंत्र और फॉस्टेट बॉक्स नहीं मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की है। प्रत्येक स्कूली बस से 500 रूपए का जुर्माना वसूला गया है। कुल 25 बसों से 12 हजार 500 रूपए वसूल किए गए है। अभी पुलिस ने अभी शहरी स्कूली बसों की जांच की जा है, इसके बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों की बसों की जांच की जाएंगी। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि बसों का फिटनेश शार्टीफिकेट सहित अन्य दस्तावेज है या नहीं। परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार स्कूली बसों का संचालन हो रहा है या नहीं। कितनी बसे शासन की गाईडलाईन पर खरी उतर रही है इसकी बारिकी से जांच हो रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलेगा अभियान
यातायात प्रभारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूली बसों की जाएगी। बसों की जांच के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। यह अलग-अलग दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर बसों की जांच करेंगे। संचालन में किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूली बसों का संचालन होने लगा है। कई स्कूल संचालक बसों की हालात पर गंभीरता से ध्यान नहीं देते जिसके कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया है।
बस चालकों की भी जुटा रहे जानकारी
जानकारी के अनुसार स्कूल बस चालकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्कूल संचालकों को भी निर्देश दिए जा रहे है स्कूल बस चालकों की सारी जानकारी अपने पास उपलब्ध करके रखे। सेहत से लेकर आंखों की जांच और अपराधिक प्रकरण तो नहीं है। इन सभी की जांच की जाएगी। चालकों को भी दिशा निर्देश दिए जा रहे है कि वाहन को सावधानी पूर्वक चलाएं ताकि वाहन हादसे का शिकार ना हो।
इनका कहना…
स्कूली बसों की जांच हो रही है। अब तक 50 बसों की जांच हुई जिसमें 25 बसों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। यह जांच अभियान जारी रहेगा।
गजेन्द्र केन
यातायात प्रभारी, बैतूल



