MP IPS Transfers List 2026 : मध्यप्रदेश में IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल, देर रात जारी हुई तबादला सूची
MP IPS Transfer List 2026: Major reshuffle of IPS officers in Madhya Pradesh; transfer list released late at night.
MP IPS Transfer List 2026 : मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 9 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईजी रुचिवर्धन सिंह को भोपाल ग्रामीण का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं आईजी हरिनारायण चारी मिश्र को स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ किया गया है।
प्रदेश सरकार के इस तबादला आदेश में कुल 9 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। सभी अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस तबादला सूची को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



