Pune Ketan Murder Case : पुणे में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को खाई में फेंका

Pune Ketan Murder Case: A murder similar to the Raja Raghuvanshi case in Pune; young woman and her lover throw her fiancé into a gorge.

फ़ोटो केतन अग्रवाल

Pune Ketan Murder Case :  महाराष्ट्र के पुणे में  इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी घटना सामने आई है। एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को खाई में फेंककर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पुणे के गहुजे निवासी केतन अग्रवाल की शादी सिया गोयल से तय हुई। 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया के साथ ट्रेकिंग के लिए पुणे के लोहागढ़ किले गए थे। केतन का शव गहरी खाई में पड़ा मिला।  आरोप है कि सिया और उसके प्रेमी चेतन ने मिलकर केतन को 400  फिर गहरी खाई में धक्का देकर गिरा दिया। घटना को हादसा बताने की कोशिश की जा रही है।

 

इधर दोनों परिवार के लोग शादी की तैयारी में लगे थे। दोनों की नवंबर में शादी होने वाली थी। आरोप है कि 14 जून को  भी केतन को मारने की योजना बनाई थी।  साँप का डर दिखाकर खाई से धक्का देकर गिरने की कोशिश की थी लेकिन सफल नही हुए। केतन ने इस घटना को गंभीरता से नही लिया था।

 

फ़िलहाल पुलिस ने चेतन और सिया को पूछताछ ले लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना का सच सामने आएगा। उल्लेखनीय है कि ऐसी ही मिलती जुलती घटना इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या कांड में सामने आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button