Betul News : कृषि विभाग की सख्ती: भैंसदेही में खाद-बीज दुकानों पर छापा, अनियमितता मिलने पर बिक्री पर रोक
Betul News: Agriculture Department cracks down—raids conducted on fertilizer and seed shops in Bhainsdehi; sales halted due to irregularities.
Betul News : बैतूल के नवागत उपसंचालक कृषि आर. जी. रजक ने जिला स्तरीय दल के साथ भैंसदेही क्षेत्र के कृषि आदान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राठौड़ कृषि सेवा केंद्र एवं बालाजी ट्रेडर्स के दुकान और गोदाम की जांच की गई।
जांच में बालाजी ट्रेडर्स में उर्वरक एवं कृषि आदानों के भंडारण तथा विक्रय संबंधी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके चलते संबंधित प्रतिष्ठान के उर्वरकों के विक्रय पर तत्काल रोक लगाते हुए संचालक को कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त करने तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
जांच के लिए खाद बीज के लिए नमूने
निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से बीज एवं उर्वरक के नमूने भी एकत्र किए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उपसंचालक कृषि रजक ने कहा कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृषि आदानों की गुणवत्ता और नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।



