Betul Congress News : कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने बैतूल जिले के 29 ब्लॉक-उपब्लॉकों में नियुक्त किए प्रभारी
Betul Congress News: Congress District President Nilay Daga has appointed in-charges for 29 blocks and sub-blocks in Betul district.
Betul Congress News : बैतूल जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए जिले के सभी ब्लॉक, नगर एवं उपब्लॉकों के लिए 29 प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी ब्लॉक एवं उपब्लॉकों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।संगठन महासचिव बृजभूषण पांडे द्वारा जारी सूची के अनुसार बैतूल नगर का प्रभारी सुनील जेधे, बैतूल ग्रामीण भद्दू झर्रे, आठनेर में गजानंद खंडागले, आठनेर नगर अशोक लोखंडे, बैतूलबाजार नगर संजय शरद वर्मा, घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कन्हैया राठौर, चोपना उपब्लॉक अमरेश मंडल, पाढर उपब्लॉक मुकेश मालवीय, भौंरा उपब्लॉक अंबिका मिश्रा, शाहपुर ब्लॉक राकेश साहू, चिचोली ब्लॉक संतोष बटनू पटेल, चिचोली नगर सुधीर जैसवाल तथा शाहपुर नगर में धर्मेंद्र शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार घोड़ाडोंगरी नगर में ललित शर्मा, भैंसदेही बबन राठौर, भीमपुर राजकुमार रायपुरे, दमजीपुरा उपब्लॉक के लिए धन्नू धुर्वे, हिडली उपब्लॉक के लिए मधु कुमरे, भैंसदेही नगर के लिए राज धाड़से, आमला ब्लॉक नीरज सोनी, सारनी ब्लॉक सुरेश पंड्या, सारनी ग्रामीण ज्ञानेश्वर पाटिल, बोरदेही उपब्लॉक सुरेश साहू तथा आमला नगर में साबिर शाह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
सूची में मुलताई ब्लॉक के लिए संजय यादव, दुनावा उपब्लॉक के लिए कुबेर सिंह रघुवंशी, प्रभात पट्टन डॉ. विजय देशमुख, मासोद उपब्लॉक में शिवचरण साहू तथा मुलताई नगर के लिए कमल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, जिसके जरिए पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर जनसंपर्क अभियान को गति देना चाहती है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस नेतृत्व संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। नव नियुक्त प्रभारियों को जल्द ही क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपकर जनसमस्याओं, सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार की गतिविधियों में सक्रिय किया जाएगा।



