Monsoon Update Today : पीछे 6 दिन से एक जगह अटका मानसून, एमपी में पहुँचे और लगेगा समय, जाने ताजा अपडेट
Monsoon Update Today: Monsoon stuck at one place for the last 6 days, it will take more time to reach MP, know the latest update
Monsoon Update Today : मानसून पिछले 6 दिनों से तेलंगाना के भद्रचलम में अटका हुआ है। मानसून के आगे नहीं बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है। एमपी के कुछ जिलों में बारिश नहीं होने के कारण तापमान बढ़ते जा रहा है हालांकि कुछ जिलों में प्री मानसून की बारिश हो रही है।हवाओं का नही बन रहा दबाव
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून आगे नहीं बढ़ने के कारण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री नहीं हो पाई है। अरब सागर में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ने के कारण मानसून स्थिर हो गया है। मानसूनी हवाओं को आगे धकेलना के लिए दबाव नहीं बन रहा है इसके कारण मानसून आगे नही बढ़ पा रहा है। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होने के लिए और 5 से 6 दोनों का समय लग सकता है।
एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
एमपी में प्री मानसून की एक्टिविटी जारी है। अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगौन, इंदौर, देवास गुना अशोकनगर, शिवपुरी ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंतला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा बारिश की संभावना है।

