MP Heavy Rain Alert : मध्य प्रदेश के रतलाम में बारिश का रेड अलर्ट, अन्य कई जिलों में भारी बारिश संभवना

MP Heavy Rain Alert: Red alert for rain in Ratlam, Madhya Pradesh, heavy rain possible in many other districts

MP Heavy Rain Alert :   मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम बनने के कारण कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। अत्यधिक बारिश के कारण कई जिलों में हालत बिगड़ गए हैं। प्रदेश की सीहोर, शाजापुर जिले में अधिक बारिश के कारण कई जगह बाढ़ के कारण रास्ते बंद हो गए हैं। राजधानी भोपाल में भी तेज बारिश के कारण रेलवे ट्रैक में पानी भर गया है। कई जगह सड़कों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल में 7 इंच बारिश दर्ज की है मंडला जिले में एक युवक के बाढ़ में बढ़ जाने की खबर सामने आई।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान रतलाम जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिहोर, राजगढ़, उज्जैन, आगर ज़िले में आतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में  भी तेज बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, झाबुआ, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, सागर, पांढुर्णा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कही-कही हल्की और तेज बारिश की संभावना

बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर जिले झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 चलने की संभवना है। कही-कही तेज बारिश भी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button