Monsoon Update : 16 राज्यों तक पहुँचा मानसून, जल्द मुंबई में होगी ऐंट्री, जाने एमपी कब आयेगा

Monsoon Update: Monsoon reaches 16 states, will soon enter Mumbai, know when it will arrive in MP

Monsoon Update :  मानसून तेजी से आगे बढ़ने लगा है। मानसून के कारण केरल कर्नाटक में पिछले कई दिनों से  बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 6 दिनों के भीतर मानसून 16 राज्यों तक पहुंच गया है। अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मानसून के मुंबई पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक अगले 8 से 10 दिन के भीतर मानसून, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा पहुंचने की संभावना है।

इधर मध्य प्रदेश में कई जिलों में प्री मानसून की बारिश हो रही है लेकिन कुछ जिलों में अभी भी गर्मी का दौर जारी है। किसान मानसून आने और झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में मानसून 20 जून तक पहुंच सकता है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
एमपी में भोपाल संभाग के कई जिलों में बारिश दर्ज की है। अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढर्णा प्री मानसून की बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button