viral video : माँ की मौत के बाद डेढ़ वर्ष के भाई को स्कूल लेकर पहुँची छात्रा, टीचर भी रो पड़े, कहानी पढ़कर आप भी हो जायेगे भावुक

Viral video: After her mother's death, a student brought her one-and-a-half-year-old brother to school, even the teacher cried. You too will be moved after reading the story.

viral video :  जो उम्र पढ़ने, लिखने, खेलने और मस्ती करने की हो और इतनी छोटी उम्र में बहुत सारी जिम्मेदारी आये तो क्या होगा आप खुद सोच सकते है। ऐसी ही भावुक कहानी आपकी भी आँखे नम कर देगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। और यह वीडियो नेपाल का बताया जा रहा है।

वायरल खबर के अनुसार कक्षा 9वी में पढ़ने वाली अस्मिता तमांग का डेढ़ वर्ष का छोटा भाई है। अस्मिता की माँ का निधन हो गया है। माँ के निधन के बाद छात्र अस्मिता के कंधे पर भाई की जुम्मेदारी आ गई है। एक दिन छात्र अपने डेढ़ वर्ष के छोटे भाई को लेकर स्कूल पहुंच गई। जब शिक्षक ने पूछा कि छोटे बच्चों को क्यों लेकर आये तो तो छात्र ने जो आप बीती सुनाई शिक्षक की भी आंखें भर आई। छात्रा ने बताया कि उसकी मां का निधन हो गया है उसके छोटे भाई को देखने के लिए कोई नहीं है। पिताजी काम पर गए है। इसलिए वह अपने भाई को स्कूल लेकर आई है। छात्रा ने शिक्षक से कहा कि वह आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। स्कूल छोड़ना नहीं चाहती है। सोचिए कम उम्र में छात्रा के कंधे पर स्कूली के बैग बोझ और भाई को गोद मे लेकर स्कूल पहुँच रही है। इस वीडियो को जिस किसी ने देखा वह भावुक हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button