Aaj Ka Rashifal 25 May 2026 : आज सोमवार का दैनिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: Daily horoscope for today, Monday, know how your day will be.
Aaj Ka Rashifal 25 May 2026 : सोमवार का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि
आज चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में रहेगा। पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए कार्य तेजी से पूरे करने का प्रयास सफल रहेगा। दूसरों पर आंख बंद कर भरोसा करने से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। करियर में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी तथा व्यापार में गति आएगी।
शुभ रंग : सफेद
वृषभ राशि
चंद्रमा चौथे भाव में स्थित रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। मित्रों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। व्यापार में उधार लेन-देन से बचें।
शुभ रंग : केसरिया
मिथुन राशि
चंद्रमा तीसरे भाव में रहेगा। मेहनत और प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग : गुलाबी
कर्क राशि
चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे और दिन उत्साह से भरा रहेगा। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। क्रोध से दूरी बनाकर रखें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग : भूरा
सिंह राशि
चंद्रमा आपकी राशि में प्रथम भाव में रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार से खुशखबरी मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। संतान पक्ष से सुख मिलेगा, लेकिन व्यापार में नुकसान की आशंका है।
शुभ रंग : सफेद
कन्या राशि
चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। करियर में कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। संतान से सुख मिलेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है।
शुभ रंग : लाल
तुला राशि
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा। उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे और कार्य विस्तार के लिए समय अनुकूल रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार को समय देना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। व्यापारिक कार्य पूरे होंगे।
शुभ रंग : क्रीम
वृश्चिक राशि
चंद्रमा दसवें भाव में रहेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। व्यापार में नुकसान की आशंका है।
शुभ रंग : मरून
धनु राशि
चंद्रमा नवम भाव में रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा और करियर में स्थिति बेहतर बनी रहेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा से लाभ के योग बन रहे हैं और व्यापार में फायदा हो सकता है।
शुभ रंग : सुनहरा
मकर राशि
चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा। कार्यों में सावधानी बरतें। धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और व्यापार में जल्दबाजी से बचें।
शुभ रंग : नीला
कुंभ राशि
चंद्रमा सातवें भाव में रहेगा। कामकाज से जुड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे। नकारात्मक सोच से बचें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में लाभ के योग हैं।
शुभ रंग : सफेद
मीन राशि
चंद्रमा छठे भाव में रहेगा। किसी को उधार देने से बचें। छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। हर कार्य सावधानी से करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अहंकार से दूर रहें। व्यापार में नुकसान की संभावना है।
शुभ रंग : ऑरेंज
नोट : इस राशिफल में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रह-नक्षत्रों और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसकी सटीकता और विश्वसनीयता की पूर्ण गारंटी नहीं है।
Aaj Ka Rashifal 25 May 2026 : सोमवार का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन


