Betul News : जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने इलाज के लिए 7 हजार रूपए लेने का लगाया आरोप

Betul News: Woman dies after delivery at district hospital, family alleges treatment fee of Rs 7,000

Betul News : बैतूल जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद मौत होने के मामले बढ़ते ही जा रहे है।  अस्पताल में प्रसव के बाद हुई मौत मामले में मृतिका के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने डिलेवरी के लिए 7 हजार रूपए लिए गए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सारनी-पाथाखेड़ा निवासी रोशनी पति रूपेश साहू को प्रसव के लिए शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। सोमवार सुबह महिला का प्रसव हुआ। महिला ने बालक को जन्म दिया, डिलेवरी के कुछ ही घंटों बाद रोशनी की मौत हो गई। महिला की मौत किस परिस्थिति में हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
परिजन भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। मृतिका के भाई कैलाश उईके निवासी बगडोना ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बड़ी बहन सविता ने जिला अस्पताल में रोशनी के प्रसव के लिए डॉक्टर को 7 हजार रूपए की राशि दी गई। हालाकि राशि किसको दी गई परिजन नाम नहीं बता पा रहे है। महिला की संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा, ताकि मौत का कारण सामने आ सकें। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए शव मरचुरी भेंज दिया है। अस्पतला चौकी प्रभारी जयपाल रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही महिला की मौत का कारण सामने आएंगा।
इनका कहना…
इलाज के दौरान प्रसव की मौत हो गई है। इस मामले में 7 हजार रूपए लिए जाने की हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर गंभीरता से इसकी जांच कराएंगे और दोषी पाएं जाते है तो कार्रवार्ई की जाएंगी।
डॉ. जगदीश घोरे
सिविल सर्जन, जिला अस्पताल बैतूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button