Betul Road Accident : बैतूल बरेठा के पास बड़ा हादसा: कार पर पलटा ट्रक, लगा जाम

Betul Road Accident: Major accident near Betul Baretha: Truck overturns on car, traffic jam

Oplus_131072

Betul Road Accident :  बैतूल में सोमवार, 04 मई 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे बरेठा के पास एक गंभीर सड़क हादसे की सूचना मिली, जिसमें एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि बैतूल से इटारसी की ओर जा रही कार (क्रमांक MH 49 CD 6354) के ऊपर ट्रक (क्रमांक MH 40 CT 7999) पलट गया था। हादसे के समय कार में सवार लोग अंदर फंस गए थे।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे दो व्यक्तियों—विकास पिता मोरेश्वर मेसराम और शुभम पिता विकास मेसराम, दोनों निवासी नागपुर—को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही सुचारू कर दिया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button