Betul News : बैतूल में आंधी का कहर: टिनशेड उड़े, बिजली गुल, आम की फसल चौपट

Betul News: Storm wreaks havoc in Betul: Tin sheds blown away, power outages, mango crop destroyed

Betul News :  शनिवार शाम को बैतूल में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूलभरी आंधी ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में घरों के टिनशेड उड़कर दूर जा गिरे, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई।

शंकर वार्ड में एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज हवा से उड़ा टिनशेड पास काम कर रहे एक राजगीर के बेहद करीब गिरा, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। शहर के अन्य हिस्सों से भी टिन उड़ने की घटनाएं सामने आई हैं।

आंधी के चलते शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और कई इलाकों में सप्लाई ठप हो गई। धूलभरी आंधी के कारण सड़कों पर चल रहे लोगों को रास्ता तक साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

आंधी के बाद बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत
करीब एक घंटे तक तेज हवाएं चलने के बाद मौसम ने फिर पलटी मारी और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश की फुहारों से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, हालांकि उमस ने परेशानी बढ़ा दी।

आम की फसल को भारी नुकसान
तेज आंधी का असर किसानों पर भी पड़ा है। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि आम के पेड़ों से बड़ी संख्या में कैरी टूटकर जमीन पर गिर गई, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।

 

शाहपुर में मकान पर गिरा पेड़

जिले के शाहपुर क्षेत्र में एक विशाल पेड़ तेज आंधी के कारण गिर गया। इस हादसे कई लोग बाल बाल बच गए हैं।

बैतूल बाज़ार मार्ग पर तेज आंधी से गिरा पेड़

बैतूल बाज़ार मार्ग पर तेज आंधी के कारण एक विशाल पेड़ धराशाई हो गया.। पेड़ गिरने के कारण कुछ देर तक यातायात अवरुद्ध रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button