Commercial Gas Cylinder Price: महंगाई का विस्फोट, एकाएक 993 रुपये बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, आम नागरिकों पर पड़ेगा असर

Commercial Gas Cylinder Price: Inflation explodes, gas cylinder prices suddenly rise by Rs 993, affecting ordinary citizens

Lpg

Commercial Gas Cylinder Price :  मई माह के शुरूआत के पहला ही दिन छोटे व्यवसायियों के लिए परेशानी लेकर आया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में एकाएक  994 रूपए की बढ़ौंतरी हो गई है। सिलेंडर के दाम बढ़ने से छोटे व्यवसायियों की और कमर टूटने वाली है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से जुझ रहे व्यवसायियों को कुछ दिन पहले से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन मई माह की शुरूआत होते ही एक बार फिर जोरदार झटका लगा है। छोटे व्यवसायियों के लिए व्यवसायिक सिलेंडर खरीदना आसान नहीं होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 1 मई को सिलेंडर के दामों में 993 रूपए की बढ़ौतरी होने के बाद बैतूल में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 3130 रूपए पर पहुंच गए है। 

सिलेंडर के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ने वाला है। रेस्टोंरेंट, ढाबों सहित कचौड़ी, समोसे और पोहा-जलेबी और चाय के भी रेटों में बढ़ौतरी होने की संभावना है। व्यवसायियों का कहना है कि सिलेंडर के रेट बढ़ने से खाद्य पदार्थों के रेट बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि अभी कुछ दिन पहले अमेरिया-इजराई और इरान का युद्ध होने के कारण गैस की किल्लत आ गई थी, इस दौरान कई व्यापारियों द्वारा समोसे-कचोड़ी सहित चाय के रेट बढ़ाऐं थे तो किसी ने कचोड़ी और समोसे का साईज छोटा कर दिया था। अब एक बार फिर दाम बढ़ना तय माना जा रहा है। 
शादियों पर पड़ेगा असर
अभी शादियों का सीजन पीक पर है गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से इसका असर शादियों पर भी पड़ेगा। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने विवाह समारोह और लागत बढ़ने वाली है। कई समारोह में तो गैस भट्टी की जगह लकड़ी के चुल्हों का उपयोग किया जा रहा है। खासकर ग्रामीण अंचलों में लकड़ी के चुल्हे जलते आसानी से देखा जा सकता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button