MP Dhar Road Accident : एमपी के धार जिले में भीषण सड़क हादसा 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 13 लोग गंभीर घायल

MP Dhar Road Accident: A horrific road accident in MP's Dhar district resulted in the tragic death of 12 people and serious injuries to 13 others.

Oplus_131072

MP Dhar Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले में एक भीषण सड़क हादसे में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन स्कॉर्पियो से टकराने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में अब तक दो बच्चों सहित 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर चिकलिया फाटा स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में लगभग 35 मजदूर सवार थे।

धार जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि पिकअप तेज रफ्तार में था और चालक का नियंत्रण खोने के कारण वाहन तीन से चार बार पलट गया। इसी दौरान वह सड़क पार कर दूसरी ओर जा पहुंचा और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button