Betul Hanging News : शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस को मौके पर मिला सुसाईट नोट
Betul Hanging News: Teacher commits suicide by hanging himself, police finds suicide note at the spot

Betul Hanging News : गंज थाना कालापाठा क्षेत्र मे एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पुलिस को एक सुसाईट नोट प्राप्त हुआ है। जिसमें किसी कारण से परेशान होने और आत्महत्या करने का कारण लिखा है।
गंज थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि बुधवार को कालापाठा क्षेत्र में शिक्षक संदीप परसाई (50) ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया है। मौके से मृतक के पास एक सुसाईट नोट मिला है पुलिस सोसाईट नोट की लिखावट का मिलान कर रही है कि वास्तव में मृतक द्वारा ही सुसाईट लिखा है कि नहीं। मिलान के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएंगी। फांसी लगाकर आत्महत्या की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फेल गई है। पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


