Aaj Ka Rashifal 29 April 2026 : मिथुन राशि वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें
Today's Horoscope 29 April 2026: Gemini people should take care of their health and be careful while travelling.
Aaj Ka Rashifal 29 April 2026 : आज बुधवार का 12 राशियों का राशिफ़ल
मेष राशि Aries Today Horoscopes:
आज चंद्रमा कन्या राशि में आपके छठे भाव में है। दिन ऊर्जा और ताजगी से भरा रहेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में संतोष मिलेगा। काम समय पर पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों और करीबियों के साथ अच्छा समय बितेगा। नए कपड़े या गहने खरीद सकते हैं। दिन परिवार के साथ आनंद में बीतेगा।
वृषभ राशि Taurus Today Horoscopes:
चंद्रमा आपके पांचवें भाव में है। अचानक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। दोपहर बाद परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। काम में सफलता से प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार में साझेदार का सहयोग मिलेगा और लाभ के योग हैं।
मिथुन राशि Gemini Today Horoscopes
चंद्रमा चौथे भाव में होने से मन अस्थिर रह सकता है। किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी। भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। माता के प्रति लगाव बढ़ेगा। बहस से बचना बेहतर रहेगा। परिवार या संपत्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा टालें। करीबी लोगों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा से बचें।
कर्क राशि Cancer Today Horoscope:
चंद्रमा तीसरे भाव में है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा के योग हैं। किस्मत साथ देगी, लेकिन कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। कम बोलना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह राशि Leo Today Horoscopes:
चंद्रमा दूसरे भाव में है, जिससे दिन मिला-जुला रहेगा। योजनाओं को लेकर असमंजस हो सकता है। जरूरी कामों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दूर के रिश्तेदारों से बातचीत खुशी देगी। खर्च आय से ज्यादा हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और धैर्य से दिन बिताएं।
कन्या राशि Virgo Today Horoscopes:
चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे दिन शुभ रहेगा। सोचने-समझने की क्षमता बढ़ेगी। व्यवहार से लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। व्यापार में फायदा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं।
तुला राशि Libra Today Horoscopes:
चंद्रमा बारहवें भाव में है, जिससे खर्च बढ़ सकता है। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। दोस्तों से विवाद की संभावना है। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। परिवार के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। बच्चों के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
वृश्चिक राशि Scorpio Today Horoscop:
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है, जिससे लाभ के योग बनेंगे। परिवार में खुशी और संतोष रहेगा। जीवनसाथी और संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। शुभ कार्य होंगे। नौकरी और व्यापार में अवसर मिलेंगे। आय बढ़ेगी। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि SagittariusToday Horoscopes:
चंद्रमा दसवें भाव में है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। व्यवहार अच्छा रहेगा। गलत कामों से दूर रहेंगे। दोपहर बाद सफलता मिलेगी। कार्य आसानी से पूरे होंगे। नौकरी में अधिकारियों से सराहना मिलेगी। परिवार में मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशि Capricorn Today Horoscopes:
चंद्रमा नवें भाव में है, जिससे दिन सामान्य रहेगा। बौद्धिक और लेखन कार्यों में सक्रिय रहेंगे। कुछ नया रचने का अवसर मिलेगा। दोपहर बाद थकान महसूस हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई या स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें, बजट बिगड़ सकता है।
कुंभ राशि Aquarius Today Horoscopes
चंद्रमा आठवें भाव में है, जिससे मन नकारात्मक रह सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार में नई शुरुआत से बचें। गुस्सा और उदासी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दुर्घटना से बचकर रहें। परिवार में विवाद की संभावना है। आध्यात्मिक गतिविधियों से शांति मिलेगी।
मीन राशि Pisces Today Horoscopes:
चंद्रमा सातवें भाव में है, जिससे दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। साझेदारी के लिए अच्छा समय है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा। मनोरंजन और घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नए वस्त्र, आभूषण या वाहन खरीद सकते हैं।



